चौखुटिया/ भगोती क्षेत्र के जेठुआ में शनिवार देर रात एक दुकान से अज्ञात चोरों ने 10 हजार नकदी तथा घोगखाडेश्वर शिव मंदिर कुटिया से दो हजार रुपये व एक मोबाइल चोरी किया गया। दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मासी चौकी में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बाजार में हुई चोरी की बारदात से दुकानदारों व ग्रामीणों में भय बना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मासी -चौखुटिया मुख्य मोटरमार्ग के प्राथमिक पाठशाला जेठुआ के निकट भूपाल सिंह की दुकान के आगे के दरवाजों के दो ताले तोड़कर कैश काउंटर में रखे लगभग 10 हजार व कुछ चेंज चोर उड़ा ले गए। तथा 100 मीटर की दूरी पर स्थित शिव मंदिर में बाबा सूरदास के कमरे से लगभग दो हजार की नगद राशि व एक मोबाइल फोन भी चोरी किया गया। प्रात: दुकान में पहुंच दुकानदार ने दुकान का ताला टूटा देख हक्का- बक्का रह गया।
तथा दुकान में जाने पर कैश काउंटर खुला था।कैंश काउंटर मैं रखे रूपये गायब होने से दुकानदार को चोरी होने का पता लगा। तत्काल मासी चौकी पहुंचकर दुकानदार ने दुकान के ताला टूटने व चोरी की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी प्रभारी बृजमोहन भट्ट ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की गई ।तथा आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर चोरों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।