हरिद्वार/ हरिद्वार में उतर प्रदेश परिवहन निगम की मुरादाबाद डिपो की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना रविवार की साढ़े पांच बजे की हैं। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में लगभग 20-25 यात्री घायल हो गए हैं।
बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। हादसे का शिकार हुई बस मुरादाबाद से हरिद्वार आई थी। बस अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री गेट पर नीचे गिर गई।