मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ राज्य में मानसून की भारी बारिश से लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में नदियां और नाले उफान पर हैं. इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने देहरादून समेत चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां महिला ने डोबरा चांठी पुल से टिहरी झील में लगाई छलांग।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : बाल-बाल बचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप:, पढ़िए पूरा मामला।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों की बात करें तो 17 जुलाई तक उत्तराखंड में बारिश की यही स्थिति रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *