उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए आईएमडी का भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय है राज्य के अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर राजधानी देहरादून सहित कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा चकराता में 93 मिमी, नरेंद्र नगर में 85.5 मिमी, यमकेश्वर में 79 मिमी, श्रीनगर में 56.5 मिमी, गौचर में 56 मिमी, बागेश्वर में 31 मिमी, डीडीहाट में 35 मिमी सहित विभिन्न इलाकों में बारिश रिकार्ड हुई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां से 13 वर्षीय किशोरी हुई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तलाश में जुटी पुलिस।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

आज के मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 18 अगस्त सोमवार को उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र, प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा के साथ ही टिहरी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *