उत्तराखंड में यहां से 13 वर्षीय किशोरी हुई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तलाश में जुटी पुलिस।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ कोतवाली क्षेत्र मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है पीड़ित परिवार के तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करके किशोरी की तलाश में जुट गई है पुलिस के अनुसार धौलाखेड़ा गौरापड़ाव निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग।

पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी 16 अगस्त की सुबह से घर से लापता है। परिवार के अनुसार उनका परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश बरेली का रहने वाले हैं यहां पर बटाईदारी में खेती करता है अचानक घर से उसकी बेटी लापता हो गई बेटी की ढूंढ खोज की परन्तु उसका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र, प्रशासन ने की सभी तैयारियां पूरी।

पीड़ित पिता के तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी है हल्द्वानी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है शीघ्र किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *