उत्तराखंड की इस मशहूर लोक गायिका के पति पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ उत्तराखंड की मशहूर लोक गायिका के पति पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मशहूर लोक गायिका के पति इवेंट मैनेजमेंट पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी रितेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज इन जिलों के लिए आईएमडी का भारी बारिश के साथ बाढ़ का अलर्ट।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 वर्षीय महिला ने न्यायालय को बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर से बातचीत थी शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराये के कमरे में ले गया वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए बाद में आरोपी शादी की बात से मुकर गया मोबाइल पर उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां से 13 वर्षीय किशोरी हुई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता तलाश में जुटी पुलिस।

पीड़ित महिला के मुताबिक उसने पुलिस से शिकायत की परन्तु आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *