यहां युवतियों पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाशों को मारी गोली।

न्यूज़ 13 ब्यूरो:-

उत्तरप्रदेश/ गुरुवार की सुबह साइकिल से जा रही दोनों युवतियों पर गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ बाइक सवारों ने एसिड फेंका था। घटना में एक युवती का चेहरा और दूसरी की बांह झुलस गईं थी। दोनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज।

पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। दोनों के बारे में जानकारी हासिल हुई तो एसओजी व थाना गौरीबाजार की संयुक्त टीम को मुखबिर से दोनों के बारे में सूचना मिली। इसके बाद गुरुचघाट के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस वालों को देखते हुए एक मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो वे गिर गए। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जवाबी कार्यवाही में दो युवकों को गोली लगी और तीसरा भाग निकला। दोनों की पहचान शेखर पुत्र शंकर निवासी लंगड़ी देवकुआं थाना गौरीबाजार देवरिया और दारा सिंह पुत्र किशुन सिंह निवासी देवगांव थाना गौरीबाजार देवरिया के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉 : यहां प्रिंसिपल की एक गलती ने छीन ली 6 मासूम जिंदगियां।

दोनों के पैर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पुलिस अभिरक्षा में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

One thought on “यहां युवतियों पर एसिड अटैक करने वाले दो बदमाशों को मारी गोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *