जसपुर/ कार को लावारिस हालत में छोड़कर एक शिक्षिका 3 दिनो से गायब है। शिक्षिका तपकरा इलाके की रहने वाली बताई जा रही शिक्षिका का नाम शील इंटर हंसरा बताया जा रहा है। कार के अंदर परीक्षा से संबंधित आंसर सीट, एटीएम कार्ड सहित कुछ जरूरी कागजात मिले है।
कुनकुरी पुलिस ने बताया कि सोमवार को सुबह सुबह कुनकुरी से लगे सलीहा टोली के किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि सलिहा टोली नर्सरी के समीप एक सेंट्रो जिंग कार 2 दिनो से लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सूचना की पुष्टि हुई पुलिस ने जब कार का दरवाजा खोला तो देखा कार के अंदर शिक्षिका का फोटो, एटीएम कार्ड और परीक्षा से संबंधित कागजात हैं।
पुलिस को शिक्षिका के परिजनों ने बताया कि शिक्षिका को वे लोग 3 दिनो से ढूंढ रहे हैं। अभी तक उन्हे पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है। परिजनों ने बताया कि जो कार बरामद हुई है वो कार गायब शिक्षिका के पास कैसे आई उन्हे नहीं पता क्योंकि उसके पास दूसरी गाड़ी है।बहरहाल पुलिस ने कार को जप्त कर लिया है । और आगे की कार्रवाई जारी है।