उतराखंड में यहां लोनिवि के सड़क निर्माण के दौरान हुआं जबरदस्त भूस्खलन कई घरों में आई दरारें, दहशत में ग्रामीण।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उतरकाशी

 उत्तरकाशी/ जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान जबरदस्त भूस्खलन हो गया। जिससे सिल्याण गांव के कई घरों में दरारें आ गई है।

यह भी पढ़ें बागेश्वर, कपकोट में पशुपालकों पर कहर बनकर टूटा गुलदार 12 बकरियों को बनाया अपना निवाला।

जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं

पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन कई घरों में आई दरार

सिल्याण गांव के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनें सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी काट रही थी। इसी बीच वहां अचानक जबरदस्त भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के चलते लोनिवि के मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉इन गांवों ने किया लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान, पढ़िए पूरी खबर।

भूस्खलन के कारण सिल्ययाण गांव के चार घरों में दरारें आ गई।

 कई घरों में आई दरार

बड़े-बड़े पेड़ टूटने से यहां भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने कहा जहां पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत भी है।

यह भी पढ़ें 👉यहां वाहन चैकिंग के दौरान बलैनो कार से 02 लाख से अधिक कैश बरामद।

इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं करता है तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का भी रूप भी ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *