यहां पूर्व विधायक प्रत्याशी/महिला उपाध्यक्ष ने छोड़ी कांग्रेस।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हल्द्वानी/ हल्द्वानी में 2 दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होना है और आज फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका नैनीताल से पूर्व में कांग्रेस की प्रत्याशी रह चुकी जया बिष्ट के रूप में लगा है। नैनीताल से 2002, 2007 में वह विधायक प्रत्याशी थी लेकिन वह चुनाव नहीं जीत पाई, वर्तमान में वह महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, आज उन्हें भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल द्वारा हल्द्वानी स्तिथ भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

यह भी पढ़ें 👉 : दिल्ली से जम्मू विदेशी पर्यटकों को लेकर गये उत्तराखंड के टैक्सी चालक पर आतंकियों ने किया हमला।

जया बिष्ट का कांग्रेस छोड़ने के बाद और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद कहना है कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें सम्मान नहीं मिला, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया जो कल तक हाथ के साथ थी अब वह भाजपा के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *