बाघ ने यहां फिर बनाया एक और व्यक्ति को अपना निवाला 2 किलोमीटर अंदर जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि रामनगर

रामनगर/ कॉर्बेट पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत नया बायपास पुल के समीप बाघ के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है रामनगर वन प्रभाग की बेला बीट क्षेत्र में एक व्यक्ति पर बाघ ने शनिवार की शाम को हमला करके उसे सड़क से उठाकर जंगल के अंदर घसीट लिया घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया परन्तु अंधेरा अधिक होने के कारण देर रात अभियान को रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 चारधाम यात्रा में इन जगहों पर यात्री नहीं ले जा पाएंगे कैमरा और मोबाइल पूर्ण तरह रहेंगे प्रतिबंधित क्षेत्र।

आज सुबह तड़के एक बार फिर वन विभाग की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फायरिंग और बम पटाखों की आवाज के बीच टीम ने बाघ के पगचिह्नों का पीछा करते हुए लगभग दो किलोमीटर अंदर जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी बीच जंगल के अंदर व्यक्ति का अधखाया शव बरामद किया गया। वन विभाग के मुताबिक शव के रूप में केवल सिर ही बरामद हो पाया है जबकि शेष शरीर के अंगों को बाघ ने खा लिया। घटना की जानकारी देते हुए रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया कि यह घटना देर शाम की है जब बाघ व्यक्ति को सड़क से उठाकर जंगल के अंदर ले गया था। उन्होंने बताया कि रात के वक्त लगातार सर्च अभियान चलाया गया परन्तु अंधेरा बढ़ने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली में राज्यसभा सांसद व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का हुआ जबरदस्त विरोध कांग्रेस व उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे।

सुबह पुनः सघन सर्च अभियान चलाया गया जिस दौरान जंगल के अंदर से व्यक्ति का अधखाया शव बरामद कर लिया गया। एसडीओ ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और डीएनए सैंपलिंग भी कराई जाएगी ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और आसपास के गांवों में लोगों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *