हल्द्वानी, देर अचानक धू-धू कर जली दूकान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ मीरा मार्ग बाजार में मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे अचानक प्रखर होटल के समीप स्थित वैशाली एंपोरियम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटें इतनी तेज हो गईं कि पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

यह भी पढ़ें 👉 वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी बंद घर से बरामद किए 86 जहरीले सांप।

आसपास रहने वाले लोगों ने जैसे ही आग की भनक पाई तो सभी अपने-अपने घरों से पानी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली पत्नी व भाभी घायल आरोपी पुलिस कर्मी को किया गया सस्पेंड।

दुकान के स्वामी प्रमोद गुप्ता भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *