दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान में 600 वाहनों के किए गए चालान 47 वाहन हुए सीज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) हल्द्वानी के निर्देश पर 08 एवं 09 सितम्बर को दो दिवसीय विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 11 प्रवर्तन दलों ने अलग-अलग मार्गों व शहर क्षेत्रों में सघन चैकिंग की।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी, देर अचानक धू-धू कर जली दूकान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू।

अभियान के दौरान 600 वाहनों के चालान किए गए जिनमें 184 भार वाहन 202 दोपहिया वाहन व 20 स्कूल बसें शामिल रहीं। वहीं 47 वाहनों को सीज किया गया।

प्रमुख कार्यवाही

28 भारवाहन व 33 यात्री वाहन ओवरलोडिंग में पकड़े गए।

168 दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेल्मेट व 13 को ट्रिपल राइडिंग पर चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 सीबीएसई ने 10वी और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शूरु किया पंजीकरण।

केन्द्रीय विद्यालय हल्द्वानी की एक स्कूल बस चालक सहित कुल 3 वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए। सभी पर पुलिस ने कार्यवाही की है। चैकिंग अभियान हल्द्वानी शहर, नैनीताल, रुद्रपुर, कालाढूंगी, रामनगर व अन्य मार्गों पर संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (ई) जितेन्द्र, नवीन कुमार सिंह, रिषु तिवारी, परिवहन कर अधिकारी प्रमोद कर्नाटक समेत कई प्रवर्तन अधिकारियों ने किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पुलिसकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली पत्नी व भाभी घायल आरोपी पुलिस कर्मी को किया गया सस्पेंड।

परिवहन विभाग ने बताया कि इस प्रकार के विशेष चैकिंग अभियान आगे भी उधमसिंहनगर, काशीपुर, टनकपुर व रामनगर सहित अन्य स्थानों पर लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *