हरिद्वार/रूड़की वन विभाग की टीम और राजाजी टाइगर रिज़र्व की सयुंक्त टीम ने खंजरपुर गांव में एक बंद मकान से 86 ज़हरीले साँप बरामद किये है साँपो की प्रजाति कोबरा और रसल वाईपर बताई जा रही हैं। रसलवाईपर बेहद खतरनाक प्रजाती के सांप माने जाते है रसल वाईपर के काटने से व्यक्ति बच नहीं पाता।
सांप एक बंद घर में रखे गए थे हालाँकि सांप स्वामी मौके से फरार थे फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। जैसे ही देर शाम वन विभाग के अधिकारियो की टीम मौक़े पर पहुंची तो गांव में हड़कंप मच गया विभागीय टीम ने बड़े गोपनीय तरीके से बंद मकान को खोला तो विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए मकान के अंदर पेटीयों में इन साँपो को भरकर रखा गया था।
हालांकि उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनिल बलूनी का कहना है की जिस शख्स के पास सांप थे उसके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था जिसकी जांच की जा रही है इन सापो के विष का प्रयोग जीवन रक्षक दवाईयों के लिए होना था जिसके चलते वन विभाग पूरे मामले की फिलहाल जांच में जुट गया हैं। मौके पर दिल्ली और यूपी की पुलिस भी मौजूद रही।