हिमालय कोचिंग एवं ओलंपिक्स जिम की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता में गौचर के स्कूलों ने दिखाई शैक्षणिक उत्कृष्टता।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर चमोली/ गौचर क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक सशक्त शैक्षणिक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यंग अचीवर्स कॉम्पिटिशन (YEC) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन हिमालय कोचिंग एंड ट्यूशन पॉइंट, गौचर तथा ओलंपिक्स जिम द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम बारीश के साथ बर्फबारी का होगा न्याय दौर शूरु।

इंटर कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता विशेष रूप से गौचर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लिए आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने सामान्य ज्ञान, विज्ञान, खेल और अन्य शैक्षणिक विषयों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉 जिलासु की चंडिका भगवती मां पहुंची गौचर भक्तों ने किया स्वागत।
प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, गौचर प्रथम संस्कार द स्कूल, गौचर द्वितीय, शिवालिक पब्लिक स्कूल, गौचर तीसरे स्थान पर रहे। तय आयोजकों ने बताया कि यंग अचीवर्स कॉम्पिटिशन (YEC) का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और शैक्षणिक रुचि को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें 👉 उच्च हिमालई क्षेत्र में विराजमान चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 18 मई को खुलेंगे आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भगवान गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में की गई घोषणा।

इस आयोजन ने गौचर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रतियोगिता में अब्बल वाले प्रतिभागियों को समाजसेवी सुनील पंवार, बिनोद कनवासी, विनीत रावत द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *