उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम बारीश के साथ बर्फबारी का होगा न्याय दौर शूरु।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधी देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में हालिया बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम कुछ हद तक साफ हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप से लोगों को राहत मिली है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए है। हालांकि परवतीय ईलाको मे हुई भारी बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में यातायात, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढे👉डायट गौचर चमोली में मतदाता दिवस पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम।

मौसम विभाग के मुताविक राज्य के पर्वतीय इलाकों में आज भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। सोमवार से फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 29 जनवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पर्यटक स्थलों पर बढ़ी भीड़

बर्फबारी के बाद नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी के साथ ही चकराता में पर्यटकों की भारी आमद देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें👉इस वर्ष 23 अप्रैल को 6:15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे भू बैकुंठ धाम भगवान बद्रीविशाल के कपाट।

इसके चलते प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अगले तीन दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान

26 जनवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना।

यह भी पढ़ें👉सोमेश्वर, रहस्यमय तरीके से लापता हो गए एड़ाधो धाम के महंत बिशम्बर गिरी कार में लगी मिली चाबी मोबाइल फोन बंद क्षेत्रीय लोग आशंकित।

27 जनवरी – राज्य के अधिकांश जिलों में 2500 मीटर से ऊपर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार।

28 जनवरी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी जारी रहने की संभावना जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की बारिश हो सकती है।

हिमस्खलन को लेकर अलर्ट

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने पांच जिलों के लिए अगले
 12 घंटे का अलर्ट जारी किया है।

चमोली को जोन-3 (ऑरेंज अलर्ट) में रखा गया है जहां 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र असुरक्षित बताए गए हैं।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जोन-2 (यलो अलर्ट) में हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मैदानी ईलाको में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *