द्वाराहाट से कर्णप्रयाग होते हुए पंजाब ले जा रहे 10 लाख के अवैध लीसे के साथ दो शातिर तस्करों को गैरसैंण पुलिस ने किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चमोली

 चमोली/ नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद की कमान सभालते ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना गैरसैण पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार देर रात चैकिंग के दौरान आखड़ गधेरा आदिबद्री के समीप से वाहन संख्या HR-67C-5051 ट्रक से 405 टिन अवैध लीसा जिसकी कीमत लगभग 10,00,000/- (दस लाख रुपये) लगभग बताया जा रही है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में चालक द्वारा लीसा परिवहन सम्बन्धी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।

यह भी पढ़ें 👉 वन विभाग ने अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों को किया सीज।

पुलिस द्वारा शक्ति से पुछताछ करने पर मुकेश जोशी पुत्र वासुदेव जोशी निवासी मोहल्ला गन्ना सेंटर किशनपुर गुरुद्वारा रामपुर रोड चौकी देवल चौड़ थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष एवं संजय पुत्र अजमेर सिंह निवासी ग्राम छाजपुर खुर्द तहसील बापौली थाना पानीपत जिला पानीपत हरियाणा उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर, जिले के कपकोट निवासी युवक को एसओजी टीम व मुखानी पुलिस ने गुलदार की 02 खालो के साथ किया गिरफतार।

पूछताछ में बताया गया की लीसे को द्वाराहाट से कर्णप्रयाग होते हुए बेचने के लिए पंजाब लेकर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गैरसैण मनोज नैनवाल ने बताया कि चमोली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद की कमान संभालते ही अवैध तस्करी करने वालों पर पैनी नजर रखने को निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *