उत्तराखंड में यहां चुनावी रंजिश बदली खूनी संघर्ष में।

न्यूज 13 प्रतिनिधि उधमसिंहनगर

गदरपुर/ ग्राम सभा बरीराई के सुंदरपुर गांव में सोमवार देर रात चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल
हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला
करके पीड़ित को लहूलुहान कर दिया साथ ही गले की सोने की चेन भी लूट ली। घटना की सूचना पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा जहां पुलिस ने पीड़ित की गंभीर हालत हालत को देखते हुए युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जनपद में आपदा राहत के लिए 49.50 लाख की धनराशि प्रभावितों को की गई वितरित।

मामला ग्राम प्रधान पद के चुनाव के बाद उपजे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घायल सुरेश बाछाड़ ने थाने में दी तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान पद के चुनाव के दौरान ही विपक्षी पक्ष से रंजिश चल रही थी जो अब हिंसा में बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत घर के सामने देर
रात विपक्षी पक्ष ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजनों ने किसी तरह उसे थाने लाकर सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बादल फटने से हुई भीषण तबाही 20 से 25 होटल व होमस्टे हुए तबाह जान-माल के नुकसान की भी खबर।

सुरेश ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी गले की सोने की चेन लूट ली और बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ अश्लील व्यवहार और अभद्रता की। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान महेंद्र सैनी, पूर्व उप प्रधान सुब्रत और अमित नारंग थाने पहुंचे और पीड़ित पक्ष के साथ खड़े नजर आए। देर रात तक पीड़ित को रुद्रपुर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं दूसरी ओर विपक्षी पक्ष ने भी थाने में पहुंचकर सुरेश पर मारपीट और महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। जिससे मामला और उलझ गया है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक दोनों पक्षों के बीच अमित नारंग की मध्यस्थता में समझौता कराने की कोशिशें चल रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *