देहरादून/ मौसम अपडेट/ अगले 03 घंटों के लिए रेड अलर्ट दिनांक 05.08.2025, 06:00PM बजे से 05.08.2025, 09:00 PM बजे तक जनपद -अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ, रूद्र प्रयाग, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग जगहों पर
जानकी चट्टी, पुलम सुमड़ा, पुरोला, बाराहाट रेंज, चिन्यालीसौड़, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, लोहाघाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, रुद्रपुर खटीमा, जसपुर तथा इनके आस पास के क्षेत्रों मे भारी वर्षा/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा/बिजली के साथ गरज के साथ तूफान आने की बहुत संभावना है।
2013 की आपदा जैसे हालात गंगा की लहरें जिस तरह से घाटों को डुबो रही हैं वह 2013 की त्रासदी की याद दिला रही है। प्रशासन की सतर्कता जरूरी है क्योंकि गंगा और सहायक नदियों का रौद्र रूप आगे और भारी संकट खड़ा कर सकता है।