उत्तरकाशी/ गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए स्थानीय लोगों से प्राप्त सूचना के मुताबिक 10 से 12 मजदूरों के दबे होने की भी सूचना है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खीर गंगा क्षेत्र में ऊपर हिस्से में कहीं बादल फटा जिस चलते यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ ने लोगों में दहशत दहशत फैला दी है।
भटवाड़ी तहसील में धराली खीर गाढ़ में बादल फटने से बड़ी तबाही हुई है मुखवा धराली में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है आर्मी हर्षिल/पुलिस/के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भटवाड़ी को रवाना हो गई है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है