दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वनकर्मियों को मिलेगा आवासीय भत्ता।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाए हुए है इसी क्रम में वन विभाग के अंतर्गत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात वन कर्मियों को अब आवासीय भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 मित्र पुलिस के खौफ से युवक ने गटका ज़हर अस्पताल में लड़ रहा है जिंदगी और मौत से जंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वनकर्मी राज्य की बहुमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की रक्षा में दिन-रात कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हैं। दूरस्थ और दुर्गम चौकियों पर तैनाती के दौरान उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे में उनके परिवार के लिए अलग से आवास व्यवस्था करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होती है।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, धामी सरकार की खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चल रहे आपरेशन स्वास्थ्य के बीच ईलाज के अभाव में पूर्व प्रधान के बेटे की हुई मौत।

सरकार ने इस कठिनाई को देखते हुए हुए यह निर्णय लिया है कि दुर्गम क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं वहां तैनात वन कर्मियों को आवासीय भत्ता अनुमन्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 कार्बेट पार्क के पाखरो रेंज घोटाले में पूर्व निर्देशक पर मुकदमें की मंजूरी पर हाईकोर्ट का सीबीआई और सरकार को नोटिस।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय उन वनकर्मियों के लिए राहत लेकर आएगा जो जंगलों की सुरक्षा में लगातार जुटे रहते हैं। शासन द्वारा वित्त विभाग की सहमति से ऐसे दुर्गम क्षेत्रों की पहचान की जाएगी जहां यह सुविधा लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉 घटिया सड़क निर्माण कराने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हुआ सस्पेंड।

वन विभाग के कर्मचारियों ने इस निर्णय पर वन मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उन्हें अपने परिवारों की देखभाल करने में सहूलियत मिलेगी और वे राज्य की वन संपदा की रक्षा में और अधिक मनोयोग से कार्य कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *