द्वाराहाट/ द्वाराहाट नगर से सटे हुए महाविद्यालय रोड़ पर पुजाखेत के समीप लोडर मशीन से जमीन खोदने के मामले में स्थानीय लोगों की नाप जमीन भू धसाव की जद में आई है।वही स्थानीय लोग तहसील प्रशासन के पास पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। स्थानीय लोगो ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
उन्होंनें कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो हम सभी परिवार बच्चों सहित इसी जगह पर धरने पर बैठ जायेंगे। मामलें की गम्भीरता को देखते हुए तहसीलदार लीना चंद्रा मौके पर राजस्व विभाग टीम के साथ पहुंची और मौके पर जमीन का मुआयना किया। मुआयने मे पाया की वास्तव में लोगों की नाप भूमि कट गई है और भू धसाव का भी खतरा बना हुआ है। जिससे जालली, असगोली, कूना, धन्यारी के साथ साथ दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस महकमे के लिए दुःखद खबर छुट्टी पर अपने घर गए रानीखेत के सीओ का आकस्मिक निधन।
तहसीलदार ने बताया कि जांच टीम गठित कर दी गई है जैसे ही जांच टीम की रिपोर्ट आयेगी तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि जो लोडर मशीन की बात है उसको दो दिन के लिए परमिशन दी गई थी। लेकिन इनके द्वारा अधिक समय तक मशीन चलाई गई है जोकि गलत है इस पर भी कार्यवाही की जाएगी। यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील है और इसमें दो बार आपदा आ चुकी है 1962 और पुनः 2003 में भी यहां पर आपदा आई और जमीन में काफी दरारे आई थी और मकानों में दरारें आ गई थी।
कई परिवारों को उस वक्त महाविद्यालय में शिफ्ट किया गया था। इतना सब कुछ होते हुवे भी प्रशासन कैसे लोडर मशीन से कटान की अनुमति दे रहा है यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है।इसमें कहीं न कहीं बेनाप भूमि का मामला भी आ रहा है। जिससे कई लोग करो करोड़ों की जमीन के मालिक बन रहे हैं परन्तु प्रशासन ने आंखों में पट्टी बांध रखी है। उसमे कुछ सत्ता के राजनीतिक गलियारों में बैठे हुवे लोगों का भी हाथ बताया जा रहा है।