पुलिस महकमे के लिए दुःखद खबर छुट्टी पर अपने घर गए रानीखेत के सीओ का आकस्मिक निधन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि उधम सिंह नगर

काशीपुर/ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आये रानीखेत के सीओ का आकस्मिक निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां अंगेठी में सुलग रही आग की चिंगारी से होटल व्यवसाई का घर हुआ जलकर राख।
ग्राम भरतपुर निवासी तिलकराम वर्मा रानीखेत में सीओ के पद पर तैनात थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। वे 2 दिसंबर को छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी के रिसोर्ट में हुई अमृता की मौत की सक्षम अधिकारी से कराए जांच, करन माहरा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया जिस पर उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *