चमोली/ एक नवाचारी पहल के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली जनपद के विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा और उनकी व्याख्यानमाला भी आयोजित करेगा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली जनपद के कला, संगीत समाजसेवा, सरकारी सेवा, विज्ञान, खेल सहित विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा और उन्हें व्याख्यान के लिए भी आमंत्रित करेगा जिससे जनपद के विद्यालयों तक उनका कृतित्व पहुंचे और इसका लाभ भावी पीढ़ियों को भी मिले और वह उससे प्रेरणा प्राप्त करें इसके लिए संस्थान में हो रहे प्रशिक्षण में दो सत्र के रखे गए हैं।
संस्थान द्वारा जनपद के विशिष्ट व्यक्तित्वों चंडी प्रसाद भट्ट , कल्याण सिंह रावत, किशन महिपाल, लखपत सिंह रावत , मुरली दीवान, नंदकिशोर हटवाल, विनोद रतूड़ी, नंदा सती, बसंती बिष्ट, पम्मी नवल, प्रोफेसर मदन प्रसाद नगवाल, प्रोफेसर आशुतोष सयाना, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, दर्शन फर्स्वाण आदि व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की योजना बनाई गई।
इस कार्यक्रम की पहली कड़ी में मैती के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी को सम्मानित किया गया , संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा कल्याण सिंह रावत को अंग वस्त्र और शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया गया, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत द्वारा अपने जीवन यात्रा पर विस्तार से बात रखी गई उन्होंने अपने छात्र जीवन से लेकर अभी तक किए गए उल्लेखनीय कार्यों के विषय में जानकारी दी उन्होंने मैती कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की , श्री रावत ने भावी पीढ़ियों को भी मैती कार्यक्रम से जोड़ने और इसका प्रचार प्रसार करने की अपील की कल्याण सिंह रावत ने संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत के इस नवाचारी कार्यक्रम की सराहना की, इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, बीरेंद्र सिंह कठैत, रविंद्र सिंह बर्त्वाल, योगेंद्र सिंह बर्त्वाल , डॉक्टर गजपाल राज, सुबोध कुमार डिमरी, गोपाल प्रसाद कपरुवाण सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक शिक्षक शिक्षिका एवं डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षु मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।