उत्तराखंड में डेंगू बरपा रहा है कहर, अभी तक 15 लोग की हुई मौत, 130 पहुंची मरीजों की संख्या।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राज्य में बारिश की तीव्रता कम होने के बाद अब डेंगू अपने पैर पसारने लगा है। पूरे राज्य में रविवार तक डेंगू से पीड़ितों की संख्या 1130 पहुंच गई है जबकि अब तक 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड के 18 स्थानीय उत्पादों को मिलेगा जीआई टैग, पढ़िए इससे स्थानीय लोगों को क्या फायदा होगा।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सामने आए डेंगू के मामलों में से आधे से ज्यादा यानी 655 मामले देहरादून जिले में मिले। साथ ही सर्वाधिक 13 मौतें भी देहरादून में हुईं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहा लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट।

डेंगू रोकथाम के लिए 4 दिन दून में चलेगा महाअभियान राज्य के स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने अधिकारियों को इस संबंध में अलग-अलग क्षेत्रों में फॉगिंग करने के निर्देश देने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त बिस्तरों और दवाई की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सचिव डेंगू से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए जिलों का दौरा भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *