दिल्ली हुई शर्मसार चलती बस में 30 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

न्यूज 13 ब्यूरो नई दिल्ली

नई दिल्ली/ राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रानी बाग क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पीतमपुरा क्षेत्र की रहने वाली है और मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार देर रात काम खत्म करके वह पैदल घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान ने मचाया तांडव 101 लोगों की हुई मौत, रेलवे के साथ विधुत व्यवस्था भी चरमराई।

बीच सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास खड़ी एक स्लीपर बस के पास उसने वक्त पूछने के लिए एक युवक से बात की। आरोप है कि इसी बीच युवकों ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।

करीब दो घंटे तक चलती रही बस

आरोप है कि बस का दरवाजा बंद करके चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। पीड़िता के अनुसार लगभग दो घंटे तक बस नांगलोई मेट्रो स्टेशन के आसपास घूमती रही और इसी दौरान दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर फैली सनसनी मेडिकल रिपोर्ट में 12 हफ्ते की गर्भवती निकली नाबालिग।

रात लगभग दो बजे आरोपी महिला को घायल अवस्था में सड़क किनारे फैककर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

बस में लगे पर्दों की वजह से बाहर से नहीं दिखीं गतिविधियां

जांच में सामने आया है कि बस के अंदर पर्दे लगे हुए थे जिससे बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही थीं। पुलिस ने बिहार नंबर की इस स्लीपर बस को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक मजबूरी के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं हुई पीड़िता

 पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर चोटों को देखते हुए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी परन्तु महिला ने आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कई लोग घायल।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति टीबी से पीड़ित है और बच्चों की जिम्मेदारी उसी पर है।

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने उमेश और राजेंद्र नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आउटर जिले के डीसीपी बिक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में पैसों के लेन-देन से जुड़े विवाद की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *