चमोली/ चमोली जिले में बुधवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चमोली वर्चुअल पुलिस के मुताबिक पहली दुर्घटना कुहेड़ के पास हुई जहां वाहन संख्या यूके 14 सीए 7745 ट्रक और यूके 15 पीए 0180 यात्री बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रक ऋषिकेश बालाकुमारी निवास चालक राहुल व बस चालक निवासी प्रतापनगर वीरेंद्र चंद्र घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान बस चालक वाहन में फंस गया था। जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में बस में सवार लगभग पांच यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। दूसरी दुर्घटना लंगासू के कालेश्वर के नजदीक हुई। यहां बदरीनाथ से ऋषिकेश जा रही अर्टिगा कार यूके 04 टीए 6446 और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही बोलेरो यूपी 14 एफ एन 3273 के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही लंगासू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में अर्टिगा वाहन में सवार तीन यात्रियों को सामान्य चोटें आईं जिन्हें 108 सेवा के माध्यम से जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया। घायलों में मोहनलाल पुत्र रामगोपाल सोनी उम्र 62 वर्ष जितेंद्र सोनी पुत्र लक्ष्मी प्रकाश सोनी उम्र 35 वर्ष तथा आशीष पुत्र सुरेश उम्र 24 वर्ष निवासी जिला बालासर, राजस्थान शामिल हैं।