अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग के गर्भवती होने पर फैली सनसनी मेडिकल रिपोर्ट में 12 हफ्ते की गर्भवती निकली नाबालिग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिगों से जुड़े एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया और किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें ऐबागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील में घरेलू कलह के चलते 2 बच्चों की मां ने फांसी के फंदे पर झूल कर की अपनी जीवनलीला समाप्त।

जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी ।

पॉक्सो एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत के शिक्षक के लिए नई कार बनी यमराज, हल्द्वानी से कार खरीद कर घर लौटते वक्त रास्ते में हुई दो कारों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़त 2 लोगों की मौत।

पुलिस ने बुधवार को किशोरी की मेडिकल जांच कराई जिसमें गर्भावस्था की पुष्टि हुई।

जुवेनाइल कोर्ट के निर्देश पर भेजा गया बाल सुधार गृह

मामले में आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच नियमानुसार जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *