देहरादून में अनैतिक देहव्यापार का हुआ खुलासा 3 महिलाओं को पुलिस ने किया रेस्क्यू 2 आरोपी गिरफतार।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र में संचालित अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली हुई शर्मसार चलती बस में 30 वर्षीय महिला के साथ हुआ गैंगरेप पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैरैकिंग यूनिट और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को एक स्कूल के पीछे स्थित जगह पर तीन महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक स्विफ्ट कार (UK 07 FB 5211) भी बरामद की गई जिसे पुलिस ने सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान ने मचाया तांडव 101 लोगों की हुई मौत, रेलवे के साथ विधुत व्यवस्था भी चरमराई।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाता था और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार के मामले में जेल जा चुका है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पाण्डे निवासी जयपुर, राजस्थान और जंग बहादुर निवासी जयपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3/4/5/6/7 के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *