अलकनंदा नदी में मिला पौड़ी ट्रेजरी में कार्यरत युवक का शव, इसलिए उठाया खौफनाक कदम।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ कीर्तिनगर के ढूंढ प्रयाग में अलकनंदा में डूबे युवक का शव बरामद हो गया है कीर्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए श्रीकोट अस्पताल भेज है बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से बीमार चल रहा था जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉 नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग पर बनी लगभग आधा दर्जन दुकानों में लगी भीषण आग।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 4 अप्रैल को राकेश नेगी उम्र 33 वर्ष ने आत्महत्या कर ली थी राकेश पौड़ी ट्रेजरी कार्यालय में कार्यरत था वह पौड़ी जिले के कांडई गांव का रहने वाला था पुलिस के अनुसार राकेश का स्वास्थ्य अक्सर खराब रहता था जिससे परेशान होकर राकेश ने यह खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली भूकंप के झटकों से धरती।

अलकनंदा में लापता होने के बाद यानी कल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अलकनंदा में काफी सर्च अभियान चलाया परन्तु रात होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा आज फिर से अलकनंदा में खोजबीन शुरू की गई जहां अलकनंदा से राकेश नेगी का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 बिग ब्रेकिंग, पेपर लीक मामले में पुलिस ने किया, भारतीय जनता पार्टी के सांसद को गिरफ्तार।

कीर्तिनगर कोतवाली के एसएसआई धनराज बिष्ट ने बताया कि राकेश के आत्महत्या करने की जानकारी अलकनंदा किनारे पूजा करने गए लोगों ने दी थी आज राकेश का शव अलकनंदा नदी से बरामद कर लिया गया है अभी पोस्टमार्टम के लिए शव को बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *