उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली भूकंप के झटकों से धरती।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में एक बार फिर सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गये है सभी तहसील थाना चौकियों से प्राप्त सूचना के अनुसार किसी प्रकार की कोई हानि नही हुई है

यह भी पढ़ें 👉 राजीव भरतरी ने प्रमुख वन संरक्षक की कुर्सी संभालते ही किए ताबड़तोड़ तबादले।

जिला मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है जिले के अन्य तहसील / थाना / चौकियों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किये गये है भूकंप से किसी प्रकार की जन धन के हानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 बिग ब्रेकिंग, पेपर लीक मामले में पुलिस ने किया, भारतीय जनता पार्टी के सांसद को गिरफ्तार।

प्राप्त खबरों के मुताबिक सुबह 5:00 बज कर 40 मिनट पर भूकंप के झटके पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर अंदर महसूस किए गए जिसका उत्तरकाशी मुख्यालय के नजदीक ग्राम मांडो के जंगल में केंद्र बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर के माला ग्रामसभा में मादा गुलदार के शावक का मिला शव, क्षेत्र में धूम रहा लगभग छः फुट लम्बा धब्बे दार गुलदार, दहशत में क्षेत्रीय लोग।

जिला मुख्यालय की तहसील पटवारी ढूंढा चिन्यालीसौड़ बड़कोट पुरोला धनवंतरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *