बिग ब्रेकिंग, पेपर लीक मामले में पुलिस ने किया, भारतीय जनता पार्टी के सांसद को गिरफ्तार।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ पुलिस ने एसएससी पेपर लीक मामले में भाजपा सांसद को गिरफ्तार कर लिया है। आधी रात में ये गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के वक्त सासंद को पुलिस अधिकारियों द्वारा घसीटे जाने की तस्वीरें सामने आई है। भाजपा ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉 प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय अनियमितता, व मनरेगा के नाम पर धन ठिकाने लगाने वाले ग्राम प्रधान को किया निलंबित।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात पेपर लीक मामले में तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बंदी संजय कुमार को उनके करीमनगर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। उनके समर्थकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की परन्तु काफी देर तक चली खींचतान के बाद पुलिस अधिकारी बंदी संजय को गाड़ी में बिठाने में कामयाब रहे और उन्हें थाना ले गए।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू व बेटे पर करवाया मुकदमा दर्ज, बेटा,बहू बुजुर्ग का घर कब्जाने के लिए कर रहे हैं बुजुर्ग को जान से मारने की कोशिश।

इस गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने आज दी। उन पर पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और वे 5वें आरोपी बनाए गए हैं। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस बंदी संजय को मेडिकल टेस्ट के लिए जनगांव स्थित हॉस्पिटल में ले गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड, UKPSC ने यह परीक्षा भी कर दी रद्द, 9 नकलचियों की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई।

वहां अस्पताल के बाहर भी भाजपा समर्थकों ने पुलिस की उस कार को रोकने की कोशिश की जिसमें बंदी संजय को बैठाया गया था। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। उन्हें नलगोंडा जिले के बोम्मला रामाराम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां आराम से चहलकदमी करते नजर आए गुलदार, डर के साए में जीने को मजबूर हैं ग्रामीण।>>> देखिए वीडियो

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ बंदी संजय के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर भाजपा के राज्य महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा कि बंदी संजय को पुलिस आधी रात को हिरासत में लिया। उन्हें उनके घर से अवैध रूप से पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *