प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय अनियमितता, व मनरेगा के नाम पर धन ठिकाने लगाने वाले ग्राम प्रधान को किया निलंबित।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ा/ जिले से बड़ी खबर है बताया जा रहा है कि जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेड़गांव के ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्यवाही ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के चलते करी गई है। साथ ही डीडीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू व बेटे पर करवाया मुकदमा दर्ज, बेटा,बहू बुजुर्ग का घर कब्जाने के लिए कर रहे हैं बुजुर्ग को जान से मारने की कोशिश।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ग्राम पंचायत बेड़गांव में 2020 – 22 के बीच हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा 2020 में कराए गए सीसी मार्ग का विवरण भी अलग-अलग स्तरों पर अपूर्ण है। 2020-21 में तीन रैलिंग निर्माण कार्य दिखाए गए हैं। इनमें मजदूरों के भुगतान में हस्ताक्षर तक नहीं है। बिल फर्जी दर्शाए गए हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राम पंचायत बेड़गांव के प्रधान प्रमोद रावत की वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 सोमेश्वर के माला ग्रामसभा में मादा गुलदार के शावक का मिला शव, क्षेत्र में धूम रहा लगभग छः फुट लम्बा धब्बे दार गुलदार, दहशत में क्षेत्रीय लोग।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण अशोक कुमार की शिकायत पर जुलाई 2022 में सहायक खंड विकास अधिकारी, एडीओ को-ऑपरेटिव व आरडब्ल्यूडी के जेई की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉 खबर का असर चौखुटिया, एस डी एम की मध्यक्षता के बाद लिखित आश्वासन पर सड़क निर्माण शुरू।

जांच टीम ने पाया कि ग्राम पंचायत में छह समितियों का गठन किया गया परन्तु आज तक कोई बैठक नहीं की गई। मनरेगा से 2021-22 में सीसी कार्य करवाया गया जिसमें पांच लोगों द्वारा 1 से 16 मार्च 2021 तक मस्टरौल कार्य करना दर्शाया गया। जिसपर जांच बैठाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *