ताड़ीखेत विकास खंड में ग्रामसभा थकुलाडी व बमस्यू में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दी बधाई।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

रानीखेत/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ताड़ीखेत विकास खंड की ग्राम सभा थकुलाड़ी से किशन सिंह अधिकारी और ग्राम सभा बमस्यूं से श्याम सिंह मेहरा निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने दोनों नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉 सात दिन से लापता वन दरोगा का अब तक नहीं चला पता परिजन है परेशान।

करन माहरा ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि थकुलाड़ी और बमस्यूं ग्राम सभाओं ने लोकतंत्र की मर्यादा और भाईचारे की मिसाल पेश की है। निर्विरोध चुनाव सामाजिक एकता और सौहार्द की पहचान है इसके लिए दोनों ग्राम सभाएं साधुवाद की पात्र हैं। इस दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्राम सभा झलोड़ी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता कमल तिवाड़ी को सर्वसम्मति से विकासखंड कांग्रेस कमेटी ताड़ीखेत का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे ने की।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया विकास खंड में 16 ग्राम प्रधानों व एक क्षेपस का निर्विरोध निर्वाचन तय।

बैठक में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे जिनमें निवर्तमान विकास खंड प्रमुख हीरा सिंह रावत, नगरपालिका चिलियानौला अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम सिंह अधिकारी,

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर में भालू ने मौत के घाट उतारा पोस्टमास्टर को एसडीआरएफ ने शव को किया रेस्क्यू।

कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने आने वाले चुनावों की तैयारियों और ग्रामीण विकास में कांग्रेस की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *