चौखुटिया/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां गांव कस्बों में जोरों के साथ है। मंगलवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद विकास खंड की 16 ग्राम पंचायतों ने सर्वसम्मति से सराहनीय निर्णय लेकर इतिहास रचा है।
विकास खंड की कुल 95 ग्राम पंचायतों में से 16 ग्राम पंचायतों में एक – एक ही नामांकन होने से संबंधित ग्राम पंचायतों के 16 प्रत्याशियों का निर्विरोध ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचन तय हो गया है l इस हिसाब से अब प्रधानों के चुनाव 79 ग्राम पंचायतों में ही होंगे।
एक एक नामांकन वाली ग्राम पंचायतों में मुख्य रूप से उम्मेद सिंह न्यौनी,महिपाल सिंह पुनियांबगड़,बीरेन्द्र कुमार रामपुर,नीलम रावत टटलगांव, आस्था नेगी सिमलखेत, दीपा देवी सुनगढ़ी,दीपक गिरी विजरानी, नीमा देवी आगर मनराल,गुमान राम बाईसओखला,नरेन्द्र सिंह गोपाल गांव,लक्ष्मण सिंह सुरनारिखाड़ी, राजेन्द्र सिंह रावत ककड़खेत,मंजू देवी कबडोला, प्रेमा देवी कनौणी,संजय कुमार बसभीड़ा व योगिता बौरा गड़स्यारी सहित कुल 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं lजबकि हाट-झला से क्षेपस के लिए दीप्ति नायक का एकमात्र नांमाकन सही पाया गया।
अब 10 जुलाई को नाम वापसी के बाद अन्य ग्राम पंचायतों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।