बागेश्वर/ जिले के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना में 20 वर्षीय युवक यश शर्मा की मौत हो गई। मूल रूप से महेन्द्रगढ़, पानीपत (हरियाणा) निवासी यश वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत था और आज सुबह डाक वितरण हेतु साइकिल से निकला था। बताया जा रहा कि मार्ग पर चलते वक्त अचानक एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया। भालू को देखकर यश घबरा गया और उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी गिरने के तुरंत बाद भालू ने उस पर हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम कपकोट पोस्ट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल रवाना ना हुई। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर खाई में उतरकर शव को बरामद किया और स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस को सौंपा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग से भालू की गतिविधियों पर निगरानी और रोकथाम के लिए कदम उठाने की मांग की जा रही है। एसडीआरएफ की तत्परता से शव को सुरक्षित निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले किया गया।