चौखुटिया,सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की बैठक, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन।

न्यूज 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी चौखुटिया

चौखुटिया,सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की बैठक, नारेबाजी के साथ किया प्रदर्शन मांगे नहीं माने जाने तक राशन नहीं बाटने का निर्णय सामुहिक इस्तीफे देने की दी चेतावनी।
चौखुटिया/ सस्ता गल्ला राशन विक्रेता संघ ने लोनिवि विश्राम गृह में मंगलवार को बैठक की।नाराज विक्रेताओं ने नारेबाजी के साथ प्रर्दशन किया।तथा समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी गई।तथा जिला संगठन के निर्णयानुसार आन्दोलन तेज करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां पति ने गला रेत कर पत्नी की कर दी निर्मम हत्या फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला भी की समाप्त।

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में लम्बित समस्याओं का अभी तक समाधान न होने पर आक्रोश जताया।तथा नारेबाजी के साथ प्रर्दशन कर समस्याओं के समाधान की माँग की। समाधान नहीं होने पर सामुहिक इस्तीफे की चेतावनी दी। बैठक में विगत वर्षों से राशन डीलरों को हो रही समस्या पर चर्चा की गई । मुख्य रूप से कोरना काल,एमडीएम बिलों का भुगतान करने की मांग की गई। कहा गया कि ईपीओएस मशीन से राशन वितरण तभी संभव होगा, जब गोदाम से प्रत्येक डीलर को तोल के राशन दिया जायेगा।कहा मशीन संचालन के साथ तोलने में दो व्यक्तियों की आवश्यकता हो रही है।विभाग को चाहिए कि राशन विक्रेता सहित एक व्यक्ति का अतिरिक्त मानदेय दिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉 दिल्ली से चौखुटिया आ रही कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट एक की हुई मौत 3 लोग गम्भीर घायल।

इसके अलावा जनवरी माह से लंबित तथा दूरस्थ क्षेत्रों में घोड़ा से राशन ढुलान के बिलों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई। बैठक में जिला संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए अगस्त माह तक राशन वितरण नहीं करने का निर्णय लिया।तय हुआ कि शिष्ट मंडल जिला संगठन के नेतृत्व में देहरादून मुख्यमंत्री सहित विभागीय मंत्री से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग करने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाला आया उफान पर एक युवक की हुई मौत कुछ देर के लिए रोकी गई यात्रा।

बैठक धरना प्रदर्शन में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह कुमैया, दयाल सिंह, नंदकिशोर मासीवाल, शिव दत्त,महेश जोशी, नारायण राम, रमेश चंद्र, नारायण सिंह, प्रदीप मेहरा, कौशल्या देवी, प्रयाग दत्त, गणेश दत्त,राधा वल्लभ, प्रताप सिंह,गोविंद सिंह, गोपाल सिंह, बची राम लखेड़ा,घनानंद पंत, रमेश कैंडा, खीम चन्द्र, चंदन आर्या, लाल सिंह, कमल किशोर पाण्डे, भानु प्रताप सिंह, जीवन सिंह, कुन्दन पटवाल,लाल गिरी, जीवन सिंह, हर सिंह, नरेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर, पुष्कर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *