केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती नाला आया उफान पर एक युवक की हुई मौत कुछ देर के लिए रोकी गई यात्रा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग/जंगलचट्टी में बरसाती गदेरा ऊफान पर आ गया मलबे की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई कुछ देर रोकी गई यात्रा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर अग्रिम आदेशों तक के लिए आवाजाही रोक दी गई है।रविवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में बरसाती गदेरा ऊफान पर आ गया जिसकी चपेट में आने से नेपाली मूल के एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन यात्री घायल हो गये। इस बीच पैदल यात्रा को भी रोक दिया गया। लोकनिर्माण द्वारा मलबा साफ करने के बाद पैदल मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं लिनचोली व भीमबली में रात के चलते यात्री रोके गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, गहरी खाई में समाई कार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

बारिश से पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के नजदीक बरसाती गदेरा अपने ऊफान पर आ गया जिससे मलबा व पत्थर रास्ते में फैल गये। इस बीच नेपाली मूल का घोड़ा-खच्चर संचालक 21 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र नवीन सिंह निवासी देहलेख, नेपाल हॉल निवासी गौरीकुंड मलबे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश निवासी शगुन शर्मा, मंजू शर्मा और पंचना सोलंकी को हल्की चोट आई। सभी घायलों को निकट मेडिकल रिलीफ पोस्ट में इलाज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों का राज्य निर्वाचन आयोग ने किया खंडन।

इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगभग एक घंटे तक पैदल मार्ग पर आवाजाही रोकी गई थी। इस बीच सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को रात में यात्रियों को रोकने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि लिनचोली में दो हजार से अधिक यात्री रोके गये हैं। दूसरी ओर सोनप्रयाग कोतवाली के कोतवाल इंस्पेक्टर राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रात्रि 9.30 बजे के बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए शटल सेवा पुनः संचालित कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *