देहरादून/ उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच का विरोध मंगलवार को गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर दो नर्सिंग अभ्यर्थियों ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की है।
बीते दिनों परेड ग्राउंड की पानी की टंकी पर चढ़कर नर्सिंग एकता मंच ने काफी लंबे वक्त तक प्रदर्शन किया था। उनकी मांगों को लेकर बीच का रास्ता निकालने के लिए शासन की ओर से आदेश जारी हुए थे।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास
हालांकि अभी तक कोई भी समाधान नहीं निकला। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य मंत्री सुबोधउनियाल के आवास पर नर्सिंग अभ्यर्थी आ रहे थे।
लगातार हो रही अनदेखी के बाद आज स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर पहुंच कर नर्सिंग स्टाफ में फिनाइल पी लिया।
अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया
आत्मादाह का प्रयास कर रहे दोनों अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी समर्थन में यमुना कॉलोनी पहुंची थी। भारी पुलिस बल ने नर्सिंग अभ्यर्थियों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया।