चम्पावत की बहादुर महिला जानकी बाघ के जबड़े से छुड़ा लाई अपनी सहेली को, सर पर लगें 24 टांके।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

टनकपुर/ क्षेत्र की एक बहादुर महिला सहेली को बचाने के लिए खूंखार बाघ से लड़ गई। इतना ही नहीं महिला ने ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर और दराती से वार करके सहेली को लगभग 200 मीटर जंगल के अंदर खींचकर ले गए बाघ को खदेड़ दिया।गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसके सिर में 24 टांके लगे हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी पंजों के निशान हैं। प्राथमिक इलाज के बाद महिला को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। मंगलवार को उच्चौलोगोठ गांव निवासी गीता देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी रमेश सिंह महर और जानकी देवी चारा पत्ती लेने के गये थे।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून निवासी मर्चेंट नेवी का सेलर 8 दिन से लापता, रुस से जा रहा था तुर्किये।

इसी बीच बाघ ने गीता देवी पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया। चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी जितेंद्र महर ने हिम्मत दिखाते हुए गीता को बचाने के लिए हाथ में दरांती लेकर बाघ के चंगुल से गीता को छुड़ाने का प्रयास किया साथ ही पत्थरों से वार करके बाघ को भगाया। गीता भी बाघ के जबड़े से छूटने के लिए संघर्ष करती रही। जानकी का कहना है कि बाघ और उसके बीच का फासला कुछ दूरी का रहा परन्तु उसने दराती और पत्थरों से उसे पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। शोर सुनकर आस पास के ग्रामीण भी मौके पर आ गये। तब तक बाघ जंगल की ओर भाग गया। गंभीर हालत में गीता को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां भीषण अग्निकांड में युवक की दर्दनाक मौत।
इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आफताब आलम ने बताया कि बाघ ने महिला के सिर पर बुरी तरह हमला किया है। उसके सिर में 24 टॉके आए हैं। इसके अलावा शहरीर के अन्य हिस्सों में भी हमले के निशान हैं। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *