पुलिस के अनुसार कल रात एक महिला शांति देवी, उम्र 52 वर्ष निवासी गांव थेलागौथ, बनबसा, चम्पावत बनबसा क्षेत्र में नदी पार करते वक्त अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई।
एसडीएम टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गईं जिस पर उप निरीक्षकमनीष भाकुनी के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। देर रात्रि तक एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु अंधेरा अधिक होने व जलबहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया।