चम्पावत, दुमंजिला आवासीय भवन हुआ जलकर राख भवन स्वामी ने कूद कर बजाई जान।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ जिले के लोहाघाट विकास खंड के गंगनौला ग्रामसभा के चनोड़ा तोक में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां हरिश्चंद्र जोशी और खिलानंद जोशी का दो मंजिला लकड़ी का भवन अचानक शॉर्ट सर्किट की चपेट में आकर धू-धू कर जल उठा। देखते ही देखते पूरा घर राख में तब्दील हो गया ।

घर से भागकर बचाई जान वरना हो जाता बड़ा हादसा

आग लगते ही भवन के अंदर मौजूद हरिश्चंद्र जोशी किसी तरह जान बचाकर बाहर नकले।

यह भी पढ़ें 👉 चैतन्यानंद पर अश्लील मैसेज भेजने व जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के 17 लड़िकयों ने लगाया आरोप अब तक 31 लड़कियों के बयान दर्ज।

गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई वरना हालात भयावह हो सकते थे ।

फायर ब्रिगेड ने 2 घंटे की कड़ी मस्क़त के बाद आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही लोहाघाट फायर टीम मौके पर पहुंची । ग्रामीणों के सहयोग से लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया परन्तु तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी ।

पूर्व प्रधान ने दी सूचना प्रशासन से मुआवजे की मांग पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी ने तुरंत ही फायर स्टेशन व राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां महिला पर दिन दहाड़े भीड़ भरी सड़क पर हुआ एसिड अटैक महिला की हालत गंभीर दिल्ली के लिए रेफर।

उनका कहना है कि आग से दोनों परिवार पूरी तरह तबाह हो गए हैं और पीड़ितों को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा मिलना चाहिए ।

राजस्व विभाग ने किया नुकसान का आकलन

घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी,
उप निरीक्षक हिमांशु बिष्ट व रवि महर मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट उपडाकपाल को सरकारी धन के दुरपयोग करने पर हुई 3 वर्ष की कठोर जेल साथ ही 8 हजार का लगा अर्थ दंड।

वहीं आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया ।

गांव वालों ने सहयोग से बुझी आग

आग बुझाने में प्रकाश जोशी, परमानंद जोशी, नारायण दत्त जोशी, धर्मानंद जोशी समेत कई ग्रामीणों ने मदद की। वहीं फायर टीम में लीडिंग फायरमैन कुंदन बसेड़ा, राजेश खर्कवाल, भैरव सिंह, भरत सिंह, चंचल सिंह, उमेश कुमार और राजेंद्र मेहता शामिल रहे। हालात काबू में लाने के लिए जल संस्थान से पानी का टैंकर भी मंगाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *