यहां महिला पर दिन दहाड़े भीड़ भरी सड़क पर हुआ एसिड अटैक महिला की हालत गंभीर दिल्ली के लिए रेफर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

मेरठ/ यहां रविवार रात एक सनसनीखेज घटना ने लोगों को दहला दिया लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक में घर से नौकरी पर जा रही महिला पर बीच सड़क पर एक युवक ने तेज़ाब से भरी बोतल फेंक दी। अचानक हुए इस हमले से महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने घायल महिला

यह भी पढ़ें 👉 बेतालघाट उपडाकपाल को सरकारी धन के दुरपयोग करने पर हुई 3 वर्ष की कठोर जेल साथ ही 8 हजार का लगा अर्थ दंड।

को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।न प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता गढ़ रोड स्थित सुधा हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉 दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तो सहित 5 लोगों की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत एक गंभीर घायल।

रविवार देर शाम वह अपने घर से हॉस्पिटल की नाइट ड्यूटी पर जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक एक युवक ने उस पर तेज़ाब से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि पीड़िता चीखती-चिल्लाती रह गई और आसपास के लोग सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।हमले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुधा हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया क्योंकि उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं कमिश्नर को हल्द्वानी तहसील के कानूगो के छापेमारी में मिला फाइलों का जखीरा तहसील प्रशासन में मचा हड़कंप।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज़ाब फेंकने वाला कोई बच्चा था हमले की असली वजह और आरोपी की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं जो आरोपी की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके। स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि बीच सड़क पर इस तरह की वारदातें होने लगेंगी तो महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉 नवरात्रि में कुट्ट का आटा खाकर 200 लोगों के बीमार होने से मंचा हड़कंप।

इस घटना ने एक बार फिर से शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आए दिन छेड़छाड़, लूट और अब एसिड अटैक जैसी वारदातें आम होती जा रही हैं। सवाल यह है कि जब व्यस्त इलाकों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो कानून-व्यवस्था का क्या हाल होगा।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच में जुटी है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसके परिवारजन बदहवासी की स्थिति में अस्पताल के बाहर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *