नई दिल्ली/ श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी बुरे फंसते नजर आ रहे है। उस पर एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जबकि पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी में छात्रवृत्ति प्राप्त प्रबंधन डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों को कथित रूप से परेशान करने का मामला दर्ज किया है।
यह संस्थान दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम से संबद्ध है। श्री श्रृंगेरी मठ के प्रशासक पीए मुरली ने इन घटनाओं के बाद 4 अगस्त 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लगभग 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए। इनमें से 17 छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्वामी चैतन्यानंद ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और अश्लील संदेश भेजे और जबरन शारीरिक संपर्क किया।
उनके बयान भी अदालत में दर्ज किए गए। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पर 2006 और 2016 में भी छेड़छाड़ के मामले दर्ज हैं।