लोहाघाट/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश में जो सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक परिवर्तन आया, उसे लोगों द्वारा मन से स्वीकार किया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में देश की तकदीर एवं देश के लोगों की तकदीर वह देश की तस्वीर बदलती जा रही है।
लोहाघाट में भाजपा द्वारा पीएम मोदी के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आजादी के बाद देश के करोड़ों लोगों के बैंकों में जनधन के खाते खुले होते तो तब के कांग्रेसी पीएम को यह न कहना पड़ता कि दिल्ली से ₹1 भेजने पर गंतव्य तक मात्र चवन्नी ही पहुंचती है।
पीएम मोदी ने देश के किसी भी वर्ग का तुष्टीकरण न कर उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से इतना समृद्ध करने का प्रयास किया है कि वे अपनी शक्ति व सामर्थ्य के बल पर खड़े हो सकें। भाजपा की कार्य संस्कृति में तुष्टीकरण नहीं, हर वर्ग का अपने कार्यों से संतुष्टि