चम्पावत/ मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के लोगों के सुख शान्ति समृद्धि की कॉमना के लिए दी आहूतियों
डीएलएड का लोहाघाट में ही दिया जाएगा प्रशिक्षण देश के मानचित्र में अलग ही चमक देगा चंपावत जनपद के मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवशीय विश्व कल्याण महायज्ञ में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायज्ञ में सामिल होकर
माँ वाराही से जनपद, प्रदेश, देश व विश्व की खुशहाली,शांति व समृद्धि की मंगल कामना की* तथा योग वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन एवं उनका लंबे समय तक देश को मार्गदर्शन मिले इसकी भी कामना की। इस दौरान मां वाराही धाम समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर मा0 मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया
गया। संरक्षक मां बाराही धाम मंदिर समिति लक्ष्मण सिंह लमगढ़िया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत कर आयोजन हेतु सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।