चम्पावत, मुख्यमंत्री धामी के आदर्श जिले में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

 चंपावत/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में एक अजीब दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद चंपावत में बीजेपी के तामली के मंडल अध्यक्ष कमल रावत कि खिलाफ नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंपावत केस दर्ज हो गया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड विधालयी शिक्षा परिषद की 10वी और 12वी की बोर्ड परीक्षाए 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च को होगी समाप्त।

शुक्रवार को जनपद के नजदीकी गांव की एक नाबालिक लड़की की मां ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर दुष्कर्म करने डरा धमका कर मुंह न खोलने के आरोप में पोक्सो एक्ट 5/6 363,354,506,363,376 के तहत केस दर्ज हो गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने कहा नाबालिक लड़की की मां की ओर से तहरीर दी गई थी कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म, व मारपीट की है। जिसके बाद यह किसी को नहीं बताने के मामले में दबाव बना रहा था। बताया कि ममला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफतार करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, भीषण सड़क दुघर्टना में 2 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत।

जल्दी ही आरोपी को गिरफतार किया जाएगा। बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी पिंकी वानी कर रही है।
बीजेपी मंडल अध्यन लम्बे वक्त से नाबालिक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भाजपा नेता पर मारपीट व अन्य मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। भाजपा नेता की क्षेत्र में छवि खराब बताई जा रही है। भाजपा नेता द्वारा लोगों को अकसर सता का डर दिखाया जाता था।

पूर्व छात्र संघ अध्यन सहित अन्य महत्पूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुका है आरोपी।

पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष सहित वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्तमान में पंचायत सदस्य के साथ- साथ भाजपा में एक महत्पूर्ण पद पर मंडल अध्यन के रूप में जिम्मेदारी निभा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *