चमोली, बारातियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर गिरी खाई में 2 युवकों की हुई मौत 3 घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

 चमोली/ देर रात हेलग से उर्गम को जाने वाली सड़क पर पॉवर हाउस से आगे एक सूमो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा। जिसमें तीन घायल हो गए और दो की मौत हो गई है।गाड़ी संख्या UK11TA 1685 वाहन टाटासूमो से चालक सहित 05 लोग सलूड गांव से बारात में शामिल होने उर्गम घाटी में आए थे। जब उक्त लोग उर्गम में बारात में शामिल होकर वापस सलूड जा रहे थे तो इसी बीच लगभग 18.50 बजे उक्त टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉 महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हुआ आयोजित।

मौके पर एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू करके दो लोगों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ज्योर्तिमठ भिजवाया गया तथा मौके पर 02 शव होने की सूचना मिलने पर उनका रेस्क्यू कर खाई से निकलकर मोर्चरी भिजवाया गया है। अन्य घायल को मौके से रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवाया गया है।

घायल का विवरण

1- कमलेश पुत्र मुरली उम्र 25 वर्ष निवासी पल्ला ज्योर्तिमठ (हल्की चोटे दाहिने कन्धे पर चोट और सिर पर खरोच) उपचाराधीन  वाहन चालक

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, पीपलकोटि से 15 दिन से लापता महिला का नही मिल रहा कोई सुराग परिजन है परेशान।

2- मिलन पुत्र मनवर उम्र 28 वर्ष निवासी सलूड ज्योर्तिमठ (गंभीर चोट दाहिनी आख पर चोट गर्दन पर खरोच बाये पैर पर कट का निशान ) उपचाराधीन मिलन को प्राथमिक उपचार के उपरांत गोपेश्वर रेफर किया गया है।

3- पूरण सिंह पुत्र धन सिंह 55 वर्ष निवासी सलूड ज्योर्तिमठ

मृतक जिनको रेस्क्यू के उपरांत मोर्चरी भेजा गया है

1- ध्रुव पुत्र कुशल उम्र 19 वर्ष निवासी सलूड ज्योर्तिमठ ।

5- कन्हैया पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी सलूड उम्र 19 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *