महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हुआ आयोजित।

न्यूज 13 प्रतिनिधि चमोली
गौचर/ 73 वां राजकीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर के छठवें दिन मेला पांडाल पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिमानी वैष्णव, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक उधोग अंजनी रणा व तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल ने किया।
यह भी पढ़ें 👉 जागर सम्राट प्रीतम के गीतों व जागरों पर जमकर थिरके दर्शक।
      महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुऐ वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है। लखपति दीदी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करा कर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है। भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियुक्तियां निकाल कर हजारों महिलाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई गई है। भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार अनेक योजनाओं में अनुदान राशि देकर महिलाओं के कल्याणार्थ हेतु कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें 👉 विकास पुरुष के नाम से विख्यात नोएडा का गठन करने वाले और सिडकुल की स्थापना करने वाले स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी का पुश्तैनी गांव आज तक नहीं जुड़ा सड़क से।
       इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी हिमांशु बडोला, सहायक अधिकारी प्रियंका नौटियाल, रश्मि, राष्ट्रपति सम्मानित कुसुमलता गड़िया, शशि कंडवाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, बीना भंडारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, मनोरमा नैनवाल, पुष्पा बिष्ट, शिवि देवी, पुष्पा कनवासी, आशा डिमरी, रजनी लिंगवाल, सभासद ममता आर्य पूनम रावत, वन्दना राणा, सरोज हटवाल, गीता मैंदोली, इन्दु पंवार, राजेश्वरी देवी आदि महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *