चमोली/ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक बार फिर डराने वाला मामला सामने आया है। विकासखंड पोखरी के पाव गांव की एक महिला पर बुधवार को जंगल में घास काटने के दौरान भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला रातभर एक पेड़ के सहारे छिपी रही ताकि भालू दोबारा हमला न कर पाए।
गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया तो महिला जंगल में खून से लथपथ हालत में मिली। भालू ने उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव किए हैं। बुधवार दोपहर 42 वर्षीय रामेश्वरी देवी घास काटने के लिए जंगल गई थीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की। अंधेरा अधिक होने के कारण खोज अभियान बीच में रोकना पड़ा।
गुरुवार सुबह जैसे ही सर्च दोबारा शुरू किया गया तो टीम को महिला जंगल के बीच एक पेड़ के सहारे गिरी हुई मिली।
बताया जा रहा है कि भालू ने अचानक हमला किया और उसका चेहरा बुरी तरह नोच डाला। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर पेड़ के पास छिप गई और पूरी रात वहीं डरी-सहमी पड़ी रही।
महिला अस्पताल में भर्ती हालत गंभीर
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां